Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity supply will be disrupted in these areas today

Meerut News: आज इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Fri, 05 Dec 2025 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted in these areas today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। गंगानगर-3 उपकेंद्र के अंतर्गत गणपति फीडर में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली सप्लाई बाधित होगी। लेडीज पार्क उप केंद्र के थापर नगर फीडर में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लाइन गार्डिंग कार्य के कारण बिजली नहीं आएगी। डिफेंस एन्क्लेव उपकेंद्र के डिफेंस एन्क्लेव फीडर के तहत सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

सेंट लुक्स उपकेंद्र के साकेत कुंज फीडर के तहत सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक, सिविल लाइन उपकेंद्र के सिविल लाइव फीडर के तहत सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, विश्वविद्यालय उपकेंद्र के जेल चुंगी फीडर के तहत सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित होगी। इसी तरह एनएच चौड़ीकरण करने, सीएम ग्रिड योजना, आरडीएसएस एवं बिजनेस प्लान के तहत तेजगढ़ी, गढ़ रोड, हापुड़, अहमद नगर, फतेहउल्लापुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed