फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity supply will be disrupted in many areas of the city today

आज शहर के कई इलाकों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Tue, 22 Apr 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted in many areas of the city today
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण मंगलवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के सर्किट हाउस, पुलिस लाइन गेट नंबर 4, शर्मा नगर, विक्टोरिया पार्क में सुबह 8:30 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा नौचंदी उपकेंद्र क्षेत्र, अहमदनगर, गोला कुंआ, ईस्लामा बाद, फमेहउल्लापुर, विकासपुरी, बुनकर नगर, पिलोखड़ी, श्यामनगर, चांद का पुल, किदवई नगर, तेजगढ़ी, सम्राट पैलेस, सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर सेक्टर 6, गोल मंदिर, आरटीओ, आवास विकास, स्कीम नंबर 7, करीम नगर, इंद्रलोक, सीवेज पंप, आशियाना कालोनी, बागपत रोड, शिवलोक, शताब्दीनगर, सेक्टर 5, घोपला गांव, जाटव गेट, कर्म अली, तांगा स्टैंड, लोधा का पुल, हरी नगर, पूर्वा इलाही बक्श, गणेशपुरी, खत्ता रोड, भगवतपुरा, लक्ष्मणपुरी आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


घंटाघर क्षेत्र में दस घंटे से अधिक गुल रही बिजली
मेरठ। गर्मियों का समय शुरू होते ही बिजली ने भी अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को ही शहर के घंटाघर, पटेल नगर, अहमद नगर, खैरनगर आदि क्षेत्र में लगभग 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण क्षेत्रवासियों को बिजली और पानी दोनों के लिए परेशान होना पड़ा। यहां 33 केवी लाइन में फाल्ट होने के कारण समस्या बनी रही। वहीं, विद्युत पोल तिरछा होने के कारण भी समस्या हुई। इस पर व्यापारियों ने भी रोष जताया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि घंटाघर क्षेत्र के पटेलनगर में रविवार रात को करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। सुबह 4 बजे आपूर्ति शुरू हो पाई। इसके बाद सोमवार सुबह 7 बजे के आस पास बिजली आपूर्ति बाधित हुई जो शाम को 6 बजे के आस पास ही सुचारू हो पाई। यहां 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। पिछले कई दिनों से क्षेत्र का यही हाल है। 6 से 8 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिस कारण व्यापारियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो वह अपनी दुकानों की चाबी व्यापारियों को सौंप देंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को फोन किया गया तो, उन्होंने बताया कि शताब्दीनगर में फाॅल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। वहीं क्षेत्र में 11 केवी लाइन का विद्युत पोल भी तिरछा हो गया, जिसके कारण घंटाघर क्षेत्र में समस्या बनी रही। निर्माण कार्य के कारण खैरनगर, मुफ्तीनगर, छोटा कुरैशियान, जलीकोठी आदि जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसे भी सही कराने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

अधिशासी अभियंता प्रशांत ने बताया कि 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी, शाम के समय विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। वहीं बिजली बंबा बाईपास स्थित गृहम कालोनी में सोमवार को भी पोल सही करने का कार्य किया जाता रहा। यहां दो दिन पूर्व आई आंधी के कारण पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके बाद पोल बदने का कार्य किया गया। यहां करीब 20 घंटे तक कालोनी की विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी। सोमवार को भी वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया और पोल पर लाइन डालने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed