फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity supply will be disrupted in many areas of the city today

Meerut News: आज शहर के कई इलाकों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Thu, 19 Dec 2024 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted in many areas of the city today
मेरठ। मरम्मत व विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्यों के चलते बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। गंगानगर उपकेंद्र क्षेत्र के राधा गार्डन, एबीसी पॉकेट में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, सिविल लाइन क्षेत्र में कचहरी मेरठ कॉलेज क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। न्यू सूरजकुंड क्षेत्र के जयदेवी नगर, एसके रोड पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक, मंगल पांडे नगर क्षेत्र के हनी गोल्फ, ग्रीन एरिया में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक, एल ब्लॉक के शास्त्रीनगर पुराना के ब्लॉक, जे, एच, जी ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 1:30 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विवि रोड उपकेंद्र क्षेत्र के किला रोड, प्रभात नगर, यादगारपुर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, एमईएस के सोफीपुर, पीएसी, राजनकुंज में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रामलीला ग्राउंड क्षेत्र के शिव शंकर पुरी, शारदा रोड, गीता जैन वाली गली, उत्तम नगर, दिल्ली रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक, लिसाड़ी रोड के हाजी इलियास चौक पर सुबह 10 से 4 तक, रंगोली बिजलीघर क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी, गढ़ रोड नेहरू नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, खड़ौली, खड़ौली बाईपास क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed