{"_id":"644c316c1b5cd94f7a0ab4f7","slug":"electricity-supply-of-dozens-of-villages-will-remain-stalled-for-the-next-four-days-meerut-news-c-14-1-205053-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अगले चार दिनों तक दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अगले चार दिनों तक दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप
विज्ञापन
हस्तिनापुर। विद्युत उपखंड केंद्र हस्तिनापुर में बृहस्पतिवार की शाम को बिजली गिरने से विद्युत विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसमें दर्जनों गांव को सप्लाई करने वाला 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति अगले चार-पांच दिनों तक बाधित रहेगी।
विद्युत उपखंड केंद्र के अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को विद्युत उपखंड केंद्र पर बिजली गिरने से लाखों की कीमत के ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण फुंक गए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर था। जिसके फुंकने से क्षेत्र के गांव माखनगर, रेहमापुर, झुनझुनी, समसपुर, ताजपुरा, गणेशपुर, नगलाचांद, पाली, सैफपुर कर्मचंदपुर, इकवारा आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत उपखंड केंद्र में फुंके हुए उपकरणों का एस्टीमेट विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है, जहां से पावर परिवर्तक ट्रांसफॉर्मर आने में अभी चार से पांच दिन का समय लगेगा। इसलिए इन गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि बीच-बीच में अन्य फीडर के माध्यम से कुछ घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।