फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity situation did not improve even on the second day, people were suffering from heat

दूसरे दिन भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Fri, 04 Jul 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity situation did not improve even on the second day, people were suffering from heat
सरधना। नगर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच दिनभर बिजली न रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देर शाम जब आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। सरधना टाउन बिजलीघर की इनकमिंग मशीन खराब होने के कारण पूरे इलाके में बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हुई। बुधवार रात भी बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। कभी एक मिनट के लिए बिजली आती तो फिर घंटेभर के लिए गायब हो जाती। रातभर इसी तरह का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्थिति और भी खराब रही। पूरे दिन बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। तापमान में लगातार वृद्धि के बीच बिजली गायब रहने से घरों और दुकानों में पंखे व कूलर तक बंद हो गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ा। नगर में पानी की आपूर्ति दिनभर ठप रही, जिससे लोग पीने के पानी के लिए परेशान होते दिखे। कई कॉलोनियों में टैंकर मंगवाने की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा निगम से मिलते रहे सिर्फ आश्वासन
दिनभर नगरवासी बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते रहे। बार-बार फोन करने पर उन्हें यही जवाब मिलता रहा कि बिजलीघर में मरम्मत कार्य जारी है। शाम करीब 6:00 बजे के बाद बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल हुई, जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की।


वर्जन....
टाउन बिजलीघर में इनकमिंग मशीन खराब हो गई थी, जिसकी मरम्मत की जा रही थी। इसी वजह से दो दिन से आपूर्ति प्रभावित रही। अब मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। बिजली व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है। - इंद्रजीत सिंह, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed