फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity poles, water tanks and airport enclave become flight hindrances

अड़चन: बिजली के पोल, पानी की टंकी और एयरपोर्ट एंक्लेव बने हवाई उड़ान में बाधा, अब ये होगी प्रक्रिया

Sat, 18 Dec 2021 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Dec 2021 11:27 AM IST
सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कमिश्नर को हवाई उड़ान शुरू करने में आ रही अड़चन गिनवाईं। एमडीए द्वारा बनाए गए एयरपोर्ट एंक्लेव बिल्डिंग, रिठानी की तरफ पानी की टंकी, बिजली के बड़े पोल, पराग डेयरी, गगोल तीर्थ सरोवर को अड़चन के तौर पर देखा गया। 

विज्ञापन
Electricity poles, water tanks and airport enclave become flight hindrances
कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से चर्चा करती एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तकनीकी टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अपने शहर से हवाई उड़ान शुरू होने में अभी कई बाधाएं आड़े आ रही हैं। शुक्रवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की छह सदस्यीय टीम ने कमिश्नर सुरेंद्र सिंह के साथ रनवे पर चलकर तीन घंटे तक चर्चा की। 
विज्ञापन


रनवे के दोनों ओर आ रही दिक्कतों पर बात की। इसमें एमडीए द्वारा बनाए गए एयरपोर्ट एंक्लेव बिल्डिंग, रिठानी की तरफ पानी की टंकी, बिजली के बड़े पोल, पराग डेयरी, गगोल तीर्थ सरोवर को अड़चन के तौर पर देखा गया। 
विज्ञापन


तकनीकी टीम ने प्रशासन से इन सभी बाधाओं को दूर करने को कहा। उसके बाद दोबारा एएआई (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सर्वे करेगी। इस पर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने भी सहमति जताते हुए स्थानीय प्रशासन की टीम गठित कर जमीन अधिग्रहण सहित समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एटीआर -72 (78 यात्रियों का विमान) उड़ाने पर वार्ता चल रही थी। लेकिन इसे मेरठ स्थित डा. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी से उड़ाने के लिए रनवे की चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत है। इसके बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। 

अभी रनवे की लंबाई 1500 मीटर और चौड़ाई 23 मीटर है। इसमें अभी 30 मीटर चौड़ाई की जरूरत है। वहीं, रनवे को भी 2050 मीटर तक करना पड़ेगा। एएआई की टीम में जीएम हरी कुमार, जेजीएम जावेद अंजुम, डीजीएम अमित कुमार, एजीएम सुशील वर्मा, एजीएम तरुण कुमार गुप्ता, मैनेजर अंकुर टुटेजा, एसडीएम सदर संदीप भागिया आदि शामिल रहे। 
 

ये हैं विकल्प

नया रनवे बनाया जाए : वार्ता के दौरान सामने आया कि नया रनवे बनाकर सभी बाधाओं को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए 195 हेक्टेयर जमीन लेनी होगी। इस पर किसानों के साथ सहमति बनानी होगी। वहीं, अगर रनवे नया नहीं बनाना है, तो रिठानी की तरफ लगे बिजली के पोल हटाने होंगे। इस पर अनुमानित लागत 30 करोड़ रुपये आएगी।

एटीआर 42 पर चर्चा : वहीं हाल ही में एलायंस इंडिया एटीआर-42 उड़ाने पर चर्चा कर रही है। ये विमान 42 सीटर है। इसे मेरठ से उड़ाया जा सकता है। लेकिन अभी तक ये विमान उपलब्ध नहीं है। इसे बनाया जा रहा है।

हेली टूरिज्म, एयरो स्पोर्ट्स : कमिश्नर ने एएआई से उड़ान के अलावा अन्य सुविधा शुरू करने पर चर्चा की। मेरठ से हेली टूरिज्म व्यवस्था करने के लिए कहा, जिससे हेलिकॉप्टर से देहरादून, केदारनाथ यात्री जा सकें। वहीं, एयरो स्पोर्ट्स में पैराशूट ग्लाइडिंग आदि अन्य एडवेंचर खेल जल्द शुरू करने के लिए वार्ता की। 
अब ये होगी प्रक्रिया
एएआई की तकनीकी टीम स्थानीय प्रशासन को बाधा के कारणों को बताएगी। इसके बाद इन्हें दूर करने के लिए प्रशासन विभागों से चर्चा करेगा। इन्हें दूर करने के बाद एएआई ओएलएस सर्वे करेगा। इसके बाद उड़ान की संभावना देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed