फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity officials visited Neel Gali Sarafa Bazaar to resolve the power supply issue.

Meerut News: बार-बार ट्रिप हो रही बिजली, ज्वेलरी बनाने की मशीनें हो रहीं खराब

Sun, 23 Aug 2026 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity officials visited Neel Gali Sarafa Bazaar to resolve the power supply issue.
- बिजली संबंधी समस्याओं को जानने पहुंची टीम के सामने बोले सराफा कारोबारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों की टीम नील गली सराफा बाजार पहुंची। टीम ने बाजार का निरीक्षण करके व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि बिजली की बार-बार ट्रिपिंग के कारण उनकी ज्वेलरी तैयार करने वाली मशीनें भी खराब हो रही हैं। पुराने ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड है।
नील गली बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल सहित अन्य कारोबारियों ने निगम की टीम को यहां का दौरा करने की अपील की थी। मुख्य अभियंता मेरठ प्रथम रजनीकांत मिश्र, अधिशासी अभियंता नॉर्थ प्रशांत सोनी, उप खंड अधिकारी सूरज कुमार की टीम ने नील गली सराफा बाजार और लाला का बाजार का निरीक्षण किया। व्यापारियों ने बताया कि बाजार की तंग गलियों में बिजली के तारों का जाल बेहद खतरनाक स्थिति में है। लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या से ज्वेलरी बनाने की मशीनें और लेजर मशीनें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने मौके पर ही तारों, खंभों और ट्रांसफार्मरों की स्थिति देखी और अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि ज्वेलरी उद्योग की जरूरत को देखते हुए जल्द ही लोड ऑगमेंटेशन, जर्जर तारों को बदलने और सुरक्षित केबलिंग का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाएगा। साथ ही ज्वेलरी उद्योग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि नील गली मेरठ का सबसे बड़ा सराफा केंद्र है। यहां बिजली की निर्बाध आपूर्ति व्यापार के लिए जीवन रेखा है। इस अवसर पर आशुतोष अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, विभु गर्ग, पुनीत वर्मा, इनाम अली, शुभम वर्मा, फिरोज आलम, सलीम शाह आदि उपस्थित रहे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed