फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity officials resolved the problems of consumers

Meerut News: बिजली अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया

Tue, 05 May 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity officials resolved the problems of consumers
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में सोमवार को स्मार्ट मीटर के बिल अधिक आने का आरोप लगाकर सैकड़ों महिलाओं द्वारा मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम लगाने के बाद मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष वसीउर्रहमान के आवास के सामने कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर को लेकर गाइडलाइन से अवगत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को महिलाओं द्वारा स्मार्ट मीटर के ज्यादा बिल को लेकर जाम लगाया गया था तथा अधिकारियों से शिकायत की गई थी। इसके बाद एसडीओ किठौर आरके पाल ने शाहजहांपुर में बिजली कर्मियों के साथ कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी। उन्होंने सोमवार देर रात सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर जारी की गई गाइड लाइन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अब उनको पहले की तरह हर माह बिल चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि अब किसी भी उपभोक्ता के यहां जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा। अगर कोई बिजली कर्मी जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव बनाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सरकार ने प्रीपेड से पोस्टपेड कर लोगों को गुमराह किया है। जो स्मार्ट मीटर जंप मारकर रातोंरात हजारों का बिल कर रहे है, क्या उसकी रोकथाम होगी। इस मामले में एसडीओ ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। जिसका स्मार्ट मीटर जंप कर बिल अधिक दिखा रहा है उसके लोड की जांच कर स्मार्ट मीटर चेक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed