{"_id":"5f1c88f28ebc3e9ff52cb8db","slug":"electricity-line-will-lay-under-ground-in-bullion-market-meerut-news-mrt493059747","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में अंडर ग्राउंड बिछेगी विद्युत लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में अंडर ग्राउंड बिछेगी विद्युत लाइन
विज्ञापन

मेरठ। शहर सराफा बाजार, नील की गली, कच्ची सराय एवं कागजी बाजार आदि इलाकों में अंडर ग्राउंड विद्युत केबल बिछाया जाएगा। वहीं, विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। यह निर्देश विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थों को दिए।
पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता एसबी यादव ने व्यापारियों की शिकायत पर शनिवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मनोज अग्रवाल, उपखंड अधिकारी योगेंद्र कुमार, अवर अभियंता सुनील कुमार केसाथ सराफा बाजार, नील की गली, कच्ची सराय, कागजी बाजार आदि का दौरा किया। यहां पर तारों का जाल देख दंग रह गए। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, अंकित रस्तोगी, गुलशन पाहवा, विकास रस्तोगी, प्रतीक रस्तोगी, पंकज कुमार आदि व्यापारियों ने बताया कि विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है। इससे आए दिन तार टूटते रहते हैं। इनके चलते पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत निगम को इन क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए अलग से ट्रांसफार्मर और अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन बिछानी चाहिए। इस पर चीफ इंजीनियर ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि इन इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए विभिन्न स्थानों पर चार ट्रांसफार्मर लगाएं। लाइनों को दुरुस्त करने एवं अंडर ग्राउंड केबल का एस्टीमेट तैयार करें। मुख्य अभियंता ने मार्केट एवं कॉम्प्लेक्स में कनेक्शन बॉक्स लगाकर व्यापारियों को कनेक्शन मुहैया कराने की मांग पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र प्रस्ताव बनाकर इसे क्रियान्वित कराने का प्रयास करेंगे।