फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity line stolen in Pohalli forest, wires cut from 16 poles

Meerut News: पोहल्ली के जंगल में बिजली लाइन चोरी, 16 खंभों से तार काटे

Wed, 20 May 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity line stolen in Pohalli forest, wires cut from 16 poles
- चलती लाइन से तार चोरी होने पर किसानों में रोष, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र में बिजली लाइन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात पोहल्ली गांव के जंगल में चोरों ने चलती विद्युत लाइन से हजारों मीटर तार काट लिया। चोरी की इस घटना से किसानों के नलकूप बंद हो गए और खेतों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है।
मंगलवार देर रात चोरों ने पोहल्ली गांव के जंगल में खेतों तक जा रही हाईटेंशन और एलटी लाइन को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 16 विद्युत खंभों से जुड़ी लाइन का लगभग दो हजार मीटर तार काट लिया। इससे किसान यशोदन, छोटे, महेंद्र और भीष्म के नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो टूटी विद्युत लाइन और गायब तार देखकर हैरान रह गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और किसान मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

किसानों ने तुरंत ऊर्जा निगम को सूचना दी। इसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं से खेती प्रभावित हो रही है। नलकूप बंद होने से समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई यतेंद्र भाटी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट विद्युत थाने में दर्ज करा दी गई है। चोरी की घटना से विभाग को करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। विभाग जल्द नई लाइन डालकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed