{"_id":"615b62308ebc3e61f33ecac4","slug":"electricity-engineers-worked-by-tying-a-black-band-meerut-news-mrt5592565125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर काम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर काम किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर काम किया
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने पावर कारपोरेशन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। अभियंताओं ने पूरे दिन हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया और शाम पांच बजे शक्ति क्लब में विरोध सभा कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
अभियंताओं ने कहा कि उन्होंने कोरोना काल में भी जान खतरे में डालकर बिजली आपूर्ति बनाए रखी और राजस्व को भी नुकसान नहीं होने दिया। इसके बावजूद प्रबंधन अभियंताओें का उत्पीड़न कर रहा है। संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा और बुधवार से एक घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होेंने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 26 अक्तूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार होगा। प्रमुख मांगों में ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का पुनर्गठन करना, आंदोलन के कारण दर्ज एफआईआर वापस लेना, वेतन विसंगति दूर करना, निदेशक पद पर आयु 60 वर्ष करना, ग्रेटर नोएडा का निजीकरण और आगरा का फ्रेंचाइजीकरण खत्म करना और सूचित अस्पतालों में कैशलेस मेडिकल की सुविधा देना शामिल है। प्रदर्शन में संघ के क्षेत्रीय सचिव रोहित कुमार, सीपी सिंह, कपिल तेवतिया, विजयपाल आदि मौजूद रहे।