{"_id":"698ca9c7cbc608a1d30d1bf4","slug":"electricity-employees-will-protest-today-against-privatization-meerut-news-c-72-1-mct1004-148701-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निजीकरण के विरोध में आज विरोध प्रदर्शन करेंगे विद्युत कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निजीकरण के विरोध में आज विरोध प्रदर्शन करेंगे विद्युत कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पावर सेक्टर में निजीकरण और नई नीतियों के विरोध में नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने बृहस्पतिवार को बिजली कर्मचारी और अभियंताओं ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के प्रदेश में हड़ताल पर न रहकर कर्मचारी व इंजीनियर केवल विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति मेरठ के संयोजक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के कारण उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में हड़ताल नहीं होगी, केवल विरोध प्रदर्शन होगा। मेरठ के सभी बिजली कार्यालयों के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और संविदा कर्मी दोपहर तीन बजे विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के प्रांगण में एकत्र होंगे। यहां निजीकरण और विभाग में हो रही छंटनी के विरोध में एक विशाल जनसभा और प्रदर्शन किया जाएगा।