{"_id":"67be26cd8a7309004305a999","slug":"electricity-employees-demonstrated-against-privatization-meerut-news-c-72-1-mrt1058-129413-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मेरठ। निजीकरण के खिलाफ मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऊर्जा मंत्री द्वारा विधान परिषद में निजीकरण को लेकर दिया गया वक्तव्य मौजूदा सरकार के साथ हुए समझौतों के विपरीत है। निजीकरण के डर से कई अभियंता स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे हैं।
समिति के संयोजक निशांत त्यागी, सह-संयोजक कपिल देव गौतम के नेतृत्व में ऊर्जा भवन कार्यालय में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनवरी और फरवरी माह में आठ मुख्य अभियंताओं और तीन अधीक्षण अभियंताओं ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। अभियंताओं के विभाग छोड़ने का क्रम जारी है। ऐसे में ऊर्जा मंत्री के बयान से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के मामले में स्थितियां और बिगड़ सकती है। इसका विभाग की कार्य संस्कृति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता दिख रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सीपी सिंह, कृष्ण कुमार सारश्वत, प्रगति राजपूत, कपिल देव गौतम, जितेंद्र कुमार, दीपक कश्यप, प्रदीप दरोगा, भूपेंद्र, कासिफ सहित अन्य शामिल रहे।
-- -- -
मुख्य अभियंता धीरज सिन्हा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली
मेरठ। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम धीरज सिन्हा ने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली। उनके प्रार्थना पत्र को मंगलवार को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अनुसचिव कमलेश कुमार ने पत्र जारी कर दिया। 28 फरवरी को मुख्य अभियंता धीरज सिन्हा स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। संवाद