फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity cut even during festival, people are worried

त्योहार पर भी कटी बिजली, लोग परेशान

Wed, 12 Aug 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut even during festival, people are worried
त्योहार पर भी कटी बिजली, लोग रहे परेशान
विज्ञापन

मेरठ। शहर में त्योहार पर भी बिजली के झटके जारी रहे। हालांकि, रात में आपूर्ति सही रही। अधीक्षण अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक रात की आपूर्ति पर नजर बनाए रहे।
भीषण गर्मी में बिजली भी लोगों का साथ नहीं दे रही है। फाल्ट और मेंटेनेंस के नाम पर खूब झटके लग रहे हैं। मंगलवार को जन्माष्टमी त्योहार पर भी शहर के बेगमपुल, सदर, लेडीज पार्क, शारदा रोड, बिजली बंबा बाईपास, मेडिकल, पीएल शर्मा, पुराना आरटीओ, मलियाना, नौचंदी, लिसाड़ी गेट, टाउन हॉल, शास्त्रीनगर, एमईएस आदि बिजलीघर क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक बिजली की आंखमिचौली चलने की सूचना मिलती रही। खैर नगर निवासी साबिर नवाज बरनी, मेरठ ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि ऐसा कोई दिन जाता जब यहां बिजली कट न लगता हो। देर तक बिजली कटने से दवाई भी खराब होने की स्थिति में आ जाती हैं। इससे दवा व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। पंजाबीपुरा निवासी वीरेंद्र जैन ने बताया कि सुबह दो बार बिजली ने झटके दिए। हालांकि, दोनों बार करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई थी। ऐसा रोज होता है।
विज्ञापन

रात को रही सही आपूर्ति
पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जन्माष्टमी पर भरपूर बिजली देने के निर्देश दिए थे। रात की निर्बाध आपूर्ति बरकरार रखने के लिए अधिकारियों को खुद इसकी निगरानी करने को कहा था। एमडी के आदेश के बाद रात में बिजली आपूर्ति सही रही। एक दो जगह फाल्ट के लिए शटडाउन लेने से कुछ देर के लिए बिजली गुल रही। रात में अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह खुद निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed