फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity Corporation will issue schedule of power cuts from power plants

Meerut News: बिजलीघरों से कटौती का शेडयूल जारी करेगा विद्युुत निगम

Sun, 15 Mar 2026 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 15 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will issue schedule of power cuts from power plants
गर्मियों में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग मुक्त बिजली देने के लिए तैयार की कार्ययोजना
विज्ञापन

-विद्युत लाइनों का फाल्ट ठीक करने के लिए विशेष टीमों का गठन
टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज होगी शिकायत, जल्द होगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गर्मियों में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग मुक्त बिजली आपूर्ति देने का पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने योजना तैयार की है। विद्युत लाइनों का फाल्ट ठीक करने के लिए प्रत्येक वितरण खंड में विशेष टीमों का गठन किया गया है। फाल्ट के कारण शट डाउन के लिए हर बिजलीघर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया जाएगा।उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान कराया जाएगा।
पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में कार्ययोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। पीवीवीएनएल के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों के विद्युत अधिकारियों को इस कार्ययोजना पर कड़ाई से अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। एमडी रवीश गुप्ता लगातार उपकेंद्रों का निरीक्षण करके हालात का जायजा ले रहे हैं। इस कार्ययोजना के अंतर्गत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है, बल्कि बिजली चोरी रोकने और पारदर्शी शिकायत प्रणाली पर भी विशेष फोकस रखा गया है। ओवरलोडिंग से मुक्ति दिलाने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में पुराने ट्रांसफार्मरों को उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों से बदला जा रहा है।
विज्ञापन

स्पार्किंग से होने वाले बड़े फाल्ट्स रोकने के प्रबंध किए गए हैं। आंधी-तूफान की स्थिति में हादसे रोकने के लिए बिजली लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई की जा रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की जाएगी। निर्बाध बिजली के लिए लाइन लॉस कम करने पर जोर दिया जा रहा है। हाई लॉस वाले फीडरों पर स्मार्ट मीटर और एरियल बंच केबल (एबीसी) लगाई जा रही है। फाल्ट होने पर शट डाउन के लिए हर बिजलीघर में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया जाएगा। ऑनलाइन शिकायतों का तेजी से समाधान कराया जाएगा। टोल फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों की निगरानी सीधे मुख्यालय द्वारा की जाएगी। विद्युत फाल्ट ठीक करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed