फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity Bill Relief Scheme: MD honored consumers who registered

बिजली बिल राहत योजना : पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता किए सम्मानित

Mon, 01 Dec 2025 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity Bill Relief Scheme: MD honored consumers who registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बिजली बिल राहत योजना 2025-26 सोमवार से लागू हो गई। यह योजना तीन चरणों में चलेगी। पहले दिन सुबह से एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता एवं निदेशक कॉमर्शियल संजय जैन समेत सभी अधिकारी निरीक्षण के लिए निकले। जेल चुंगी स्थित उपकेंद्र पर एमडी रवीश कुमार पहुंचे और योजना का लाभ उठाने पहुंचे उपभोक्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने वाले कई उपभोक्ताओं को फूल देकर सम्मानित किया।

एमडी एवं निदेशक ने मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद के निर्देशन में शिविर का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं से बात की। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल-1 सौरभ मंगला, अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार मौजूद रहे। कैश काउंटर, हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी देखी गई। अधिकारियों ने कहा कि शहर के सभी 90 वार्डों में शिविर लगाकर योजना का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed