फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electrician run over by truck while returning from duty at college; dies.

Meerut News: कॉलेज से ड्यूटी कर लौट रहे इलेक्ट्रिशियन को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 23 Sep 2026 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Electrician run over by truck while returning from duty at college; dies.
कई मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक, परतापुर बाईपास पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में परतापुर बाईपास पर बुधवार को सड़क हादसे में निजी कॉलेज में काम करने वाले इलेक्ट्रिशियन रोहित की मौत हो गई। कॉलेज से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहते समय दस टायरा ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक उसे बाइक समेत कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने उसे ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहिउद्दीनपुर निवासी कृष्णपाल का बेटा रोहित (26) निजी कॉलेज में सीसीटीवी लगाने और इलेक्ट्रिकल संबंधी काम करता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार को वह परतापुर बाईपास स्थित कॉलेज में ड्यूटी करने गया था। शाम को ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक से लौट रहा था। वह बाईपास पर पहुंचा, तभी पीछे से आए दस टायरा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रोहित सड़क पर गिर गया और ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक बाइक और रोहित को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन


राहगीर और स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीचे फंसे रोहित को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के चाचा इंद्रपाल सैनी ने बताया कि रोहित की करीब दो साल पहले बुलंदशहर निवासी काजल से शादी हुई थी। दंपती का दो साल का बेटा काव्य है। रोहित की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed