फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electric wires stolen from tubewells; second such incident in 22 days, farmers' concerns mount.

Meerut News: नलकूपों से बिजली के तार चोरी, 22 दिन में दूसरी वारदात, किसानों की चिंता बढ़ी

Wed, 17 Jun 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Electric wires stolen from tubewells; second such incident in 22 days, farmers' concerns mount.
चिंदौड़ी गांव में दूसरी वारदात से बढ़ी किसानों की चिंता, नलकूपों से बिजली तार चोरी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र की कल्याणपुर चौकी इलाके में नलकूपों से बिजली तार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 22 दिन के भीतर दूसरी बार हुई चोरी की वारदात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार घटनाओं के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।
गांव चिंदौड़ी निवासी किसान टीटू उर्फ प्रवेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार देर रात गांव थिरोट निवासी किसान अंकित के नलकूप पर पड़ोसी किसान खेत में पानी लगाने पहुंचा था। वहां पहुंचने पर नलकूप की बिजली लाइन के तार कटे मिले। इसकी सूचना तुरंत नलकूप स्वामी को दी गई। जानकारी मिलते ही किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, किसानों की आवाज सुनकर संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भाग निकले। बदमाश थिरोट, कल्याणपुर और चिंदौड़ी क्षेत्र में करीब 20 बिजली पोलों से तार चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले 26 मई की रात भी करीब 30 बिजली पोलों से तार चोरी की घटना हुई थी। उस मामले का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों में नाराजगी है। उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। संदिग्धों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed