फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electric wire thief gang busted, three arrested along with stolen wire

विद्युत तार चोर गैंग का खुलासा चोरी के तार सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Electric wire thief gang busted, three arrested along with stolen wire
खरखौदा। खरखौदा पुलिस ने मंगलवार की दोपहर चेकिंग के दौरान चोरी किए गए विद्युत लाइन के तार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में हुई कई विद्युत तार चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया विद्युत तार सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

खरखौदा पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार दोपहर पुलिस की एक टीम ने क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में मछली फार्म हाउस के पास से तीन युवकों को एक पिकअप गाड़ी व एक बाइक पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप से विद्युत लाइन के तार के छह बंडल बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नवीन उर्फ प्रवीन उर्फ नेताजी निवासी सेतकुआं थाना खरखौदा हाल पता गिरधरपुर थाना बादलपुर जनपद गौतम बुद्ध नगर बताया। दूसरे ने अपना नाम अरबाज पुत्र असलम निवासी मलिक नगर कस्बा थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद व तीसरे ने किशन निवासी रेलवे मॉडल कॉलोनी गिरधरपुर थाना बादलपुर गौतम बुद्ध नगर बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों ने बताया कि करीब 25 दिन पूर्व उन्होंने क्षेत्र के गांव गोविंदपुर व बिजौली के बीच विद्युत लाइन के 40 खंभों से तार चोरी किए थे। इसके अलावा तीनों ने क्षेत्र में हुई विद्युत तार चोरी की अन्य घटनाओं को भी स्वीकार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी नवीन से एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर नवीन दो वर्ष से था फरार
नवीन मूल रूप से गांव सेतकुआं का रहने वाला है। उस पर मेरठ, हापुड़ व गाजियाबाद सहित कई जनपदों में विद्युत तार चोरी के करीब 17 मामले दर्ज हैं। आरोपी काफी समय से खरखौदा थाना का हिस्ट्री सीटर भी है। दो साल से पुलिस की नजरों से बचकर गौतम बुद्ध नगर में रहकर खरखौदा क्षेत्र में विद्युत लाइन तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। खरखौदा पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed