{"_id":"6a79fe5b38854565f90beac8","slug":"electric-buses-to-run-in-the-city-again-starting-tomorrow-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1269372-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में कल से फिर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में कल से फिर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते बंद था संचालन, अब मिलेगी शहरवासियों को राहत
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते बंद की गई महानगर की इलेक्ट्रिक बस सेवा अब 12 अगस्त से फिर से शुरू हो जाएगी। 11 अगस्त को कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद बस सेवा को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इनके चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और इलाकों को जोड़ने वाली इन बसों में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए इलेक्ट्रिक बसें काफी सुविधाजनक साबित हो रही हैं।
कांवड़ यात्रा के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए महानगर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। जिसके कारण लोगों को लगातार 11 अगस्त तक ई-रिक्शा आदि वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद होने से रोजमर्रा के आवागमन में काफी परेशानी हुई थी। इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी का कहना है कि उम्मीद है कि 11 अगस्त शिवरात्रि को शिवालयों में जलाभिषेक के बाद कांवड़ मेला समाप्त हो जाएगा। सड़कें खाली हो जाएंगी। इसलिए 12 अगस्त से महानगर सिटी बस सेवा की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।