{"_id":"6710594e7c7c9beca70f90b4","slug":"elections-of-sugarcane-committees-completed-56-members-will-elect-the-chairman-meerut-news-c-14-mrt1026-682688-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना समितियों केे चुनाव संपन्न, 56 सदस्य चुनेंगे सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना समितियों केे चुनाव संपन्न, 56 सदस्य चुनेंगे सभापति
विज्ञापन
जिले की तीन गन्ना समितियों पर प्रबंध समिति के चुने गए सदस्य, दिन भर हुआ मतदान, शाम को हुआ परिणाम जारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले की छह गन्ना समितियों की प्रबंध समिति सदस्य पद के चुनाव बुधवार को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। दौराला, मवाना और मोहिउद्दीनपुर समिति की एक-एक सीट पर सदस्य प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान हुआ और शाम को चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें मोहिउद्दीनपुर से आजाद वीर चौधरी ने पूर्व चेयरमैन शशांक चौधरी को तीन मतों से हराया। मवाना गन्ना समिति की तारापुर क्षेत्र सीट पर सतबीर सिंह और दौराला के कैथवाड़ी सीट पर पूनम त्यागी विजयी हुई।
सभी समितियों से 56 सदस्य चुने गए हैं। जो आज बृहस्पतिवार को गन्ना समितियों के सभापति और उपसभापति का चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी। उधर सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए जाल बिछा दिया। रातभर सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी जुटे रहे।
जिले में मलियाना, दौराला, सकौती, मेरठ, मवाना ,मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के चुनाव चल रहे हैं। प्रबंध समिति सदस्य पदों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। आज सभी समितियों पर सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले सदस्यों का चुनाव होना है। वैसे तो छह गन्ना समितियों से प्रबंध समिति के 58 सदस्य चुने जाने थे, लेकिन मलियाना, और मेरठ गन्ना समिति में सदस्य पर के लिए एक भी नामांकन न होने के कारण पद रिक्त रह गए हैं। बाकी सभी समितियों से 56 सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने सभापति पद के लिए ये उतारे प्रत्याशी, बिछाया जाल
भाजपा ने गन्ना समितियों पर परचम लहराने के लिए जाल बिछा दिया है। सभापति पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति से दीपक राणा, दौराला से भूपेन्द्र सिंह उर्फ भोलू ,मवाना से विनोद कुमार भाटी, मेरठ गन्ना समिति से विरेन्द्र भाटी, मलियाना से अंजे और सकौती से बबीता को सभापति पद से लिए प्रत्याशी बनाया है। जिस प्रकार से प्रबंध समिति सदस्य पदों पर जीत के लिए संघर्ष चला। इससे माना जा रहा है कि भाजपा सभी गन्ना समितियों पर अपने प्रत्याशियों को सभापति बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
तारापुर क्षेत्र के डायरेक्टर बने सतबीर सिंह
मवाना। मवाना गन्ना समिति में तारापुर क्षेत्र की सीट पर सदस्य पद के लिए बुधवार को मतदान हुआ। तारापुर क्षेत्र से सदस्य पद के लिए सतबीर पुत्र रणधीर सिंह, राजेंद्र पुत्र कश्मीरी और अकिलेश पत्नी शरणवीर चुनाव मैदान में थे। जिनके लिए 30 मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग करना था, लेकिन 13 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी सचिन चौधरी ने बताया कि 12 मत पाकर सतबीर सिंह विजयी घोषित हुए। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स गन्ना समिति परिसर में तैनात रहा। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया।
मलियाना समिति के नौ सदस्यों को दिए प्रमाण पत्र
रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में डायरेक्टर के नो पदों पर निर्विरोध चुने गए। जबकि एक सर्किल पर रिक्त पद रह गया है। बुधवार को चुने गए डायरेक्टर को प्रमाण पत्र दिये गये। चुनाव अधिकारी वैभव देशवाल ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में 222 डेलीगेट पर 9 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए।औरंगाबाद सर्किल सलारपुर निवासी संजीव चौधरी, कुराली पर नेक निवासी रामवीर सिंह, खडोली पर आनंद शर्मा, ढडरा पर थिरोट के टोनी कुमार, पूठखास पर जिंझोखर निवासी अंजे, मलियाना पर किठोली निवासी धर्मवती, मेरठ पर गांव घाट निवासी टीकम सिंह, रोहट पर गांव चिंदौड़ी निवासी सुक्रमपाल सिंह, स्याल पर गांव एत्मादपुर निवासी पदम सिंह आदि निर्विरोध चुने गए। एक सर्किल दतावली अन्य पिछड़ा वर्ग पर कोई नामांकन न होने पर रिक्त रह गया।