फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections 2019: minister Nitin Gadkari gave the gift to UP, CM Yogi made a big announcement

योगी और गडकरी ने पश्चिमी यूपी में की 'सौगात' की बारिश, ये की बड़ी घोषणाएं

Tue, 11 Sep 2018 09:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 11 Sep 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Elections 2019: minister Nitin Gadkari gave the gift to UP, CM Yogi made a big announcement
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने राष्ट्रीय लोकदल के गढ़ में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे के फोरलेन निर्माण प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए किसान और नौजवान को केंद्र में रखकर दो बड़ी घोषणाएं कीं। गडकरी ने बागपत में यमुना नदी की सफाई के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। सीएम योगी ने यूपी पुलिस में 50 हजार सिपाहियों की जल्द भर्ती का ऐलान किया। ये भर्तियां 42 हजार प्रस्तावित भर्तियों से अलग होंगी। गडकरी ने चीनी उद्योग और गन्ना किसान दोनों के ही प्रति अपनी चिंता जताते हुए किसानों को गन्ने के अलावा वैकल्पिक फसल पर विचार करने को कहा है। 

विज्ञापन


बड़ौत में एनएच 709बी के फोरलेन प्रोजेक्ट के शिलान्यास के बाद समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि किसानों की हालत सुधारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। चीनी के भाव ब्राजील में तय होते हैं। देश से चीनी निर्यात नहीं की जा रही है, जबकि तेल का आयात किया जा रहा है। बायो ईंधन को बढ़ावा देकर तेल आयात पर निर्भरता कम हो जाएगी, जिससे लाभ होगा। जल्द ही बायो ईंधन से चलने वाले वाहन दौड़ते मिलेंगे। इससे प्रदूषण कम होगा और देश पर तेल आयात का भार नहीं पड़ेगा। शीरा और बैगास से इथेनॉल बनेगा, जिससे किसानों को लाभ होगा। पांच साल में यूपी में करीब दो लाख करोड़ रुपये से सड़कें बनवाई गई हैं। यमुना की सफाई के लिए 34 प्रोजेक्ट हैं, जिनमें से एक बागपत के लिए है। ट्रीटमेंट प्लांट लगने से गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा और यूपी व दिल्ली को सीधे तौर पर लाभ होगा। गंगा में पांच हजार करोड़ की लागत से जल मार्ग का विकास किया जा रहा है। दिसंबर तक 70 से 80 फीसदी गंगा स्वच्छ हो जाएगी। महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में चीनी से साबुन, डिटर्जेंट, फेसवॉश बनाए जाएंगे तो किसानों के अच्छे दिन आएंगे। किसानों को नई सोच के साथ खेती करनी होगी। सिर्फ गन्ना पर निर्भरता के अलावा खेती के अन्य विकल्पों पर भी काम करें।

विज्ञापन

Elections 2019: minister Nitin Gadkari gave the gift to UP, CM Yogi made a big announcement
मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी समेत अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कि 15 सितंबर तक फेडरेशन और कोऑपरेटिव और 15 अक्तूबर तक निजी चीनी मिलों को भुगतान करना होगा। निजी चीनी मिलों के लिए सॉफ्ट लोन की व्यवस्था की गई है। किसानों का भुगतान निर्धारित तिथि पर नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यूपी पुलिस में भर्ती से पहले शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल  सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह, बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक योगेश धामा, केपी मलिक, सहेंद्र सिंह रमाला मौजूद रहे।

दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन हाईवे 
लंबाई : 155.25 किमी
लागत : 1505.72 करोड़ रुपये
पुल : 15
पुलिया : 209
रेलवे ओवर ब्रिज : 03
टोल प्लाजा : 02
पहला चरण : 18 माह में 
दूसरा चरण : 24 माह में

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed