फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   elections 2019: Governmentwill foucas on electricity Saubhagya yojana will be promoted

यूपी: लाेकसभा चुनाव में सरकार के लिए फील गुड फैक्टर बन सकती है बिजली, सौभाग्य योजना का होगा प्रचार

Sat, 01 Sep 2018 03:17 PM IST
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 01 Sep 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
elections 2019: Governmentwill foucas on electricity Saubhagya yojana will be promoted
मेरठ न्यूज
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बिजली मुद्दा विपक्ष का सबसे बड़ा सियासी हथियार बनता रहा है। इससे वाकिफ मोदी सरकार न केवल बिजली आपूर्ति पर सर्वाधिक ध्यान दे रही है बल्कि अब तक इस क्षेत्र में कराए गए कार्यों से लोगों को रूबरू कराने की मशक्कत में जुट गई है। इसके लिए सरकार की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) का बड़े पैमाने पर प्रचार और प्रसार की योजना बनाई गई है। इस योजना से कैसे लोगों का जीवन स्तर बदला और गांवों का अंधेरा कैसे दूर हुआ, इस सबकों स्कूलों से लेकर सिनेमा तक दिखाया जाएगा। यूपीपीसीएल ने भी अपनी सभी बिजली कंपनियों को निर्देश दे दिए हैं। पीवीवीएनएल अधिकारी भी कार्ययोजना बनाने में लगे हैं। 
विज्ञापन

 

शहर और गांवों के सभी कनेक्शन विहीन हाउस होल्ड को ऊर्जीकृत करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) शुरू की है। योजना के तहत बीपीएल और एपीएल श्रेणी के सभी कनेक्शन विहीन लोगों को कैंप लगाकर कनेक्शन बांटे जा रहे हैं। बीपीएल उपभोक्ताओं को निशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है।

इसके साथ ही एक किट भी दी जाती है। जिसमें सर्विस केबल, मीटर, एक एलईडी बल्ब, स्विच, होल्डर और एक सॉकेट होता है। इसके अलावा एपीएल श्रेणी उपभोक्ताओं से 500 रुपये सिक्योरिटी के रूप में और 50 रुपये की दस मासिक किस्त में लिए जाते हैं। पीवीवीएनएल को दिसंबर तक करीब दो लाख कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है। कंपनी ने अब तक आधा दर्जन से ज्यादा जनपदों को संतृप्त करके सौभाग्यशाली कर दिया है। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले इस योजना का ही सर्वाधिक प्रचार व प्रसार कराना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े

योजना का नाम प्रस्तावित बिजलीघर ऊर्जीकृत क्षमतावृद्धि
डीडीयूजीजेवाय 72  42  92
आईपीडीएस     61  45  48
बिजनेस प्लान  11  11  48


सौभाग्य योजना में दिए कनेक्शन एक लाख से ज्यादा :-
शहरी उपभोक्ता 25 लाख 35 हजार 736
ग्रामीण उपभोक्ता 25 लाख 56 हजार 501
शहरी लोड   1 करोड़ 6 लाख 39 हजार 387 किवा
ग्रामीण लोड    67 लाख 29 हजार 350 किलोवाट
कंपनी क्षेत्र में बिजली की मांग करीब 5500 मेगावाट
मांग के सापेक्ष बिजली  की उपलब्धता  करीब 5400 मेगावाट

पीवीवीएनएल मेरठ एमडी आशुतोष निरंजन के अनुसार सौभाग्य योजना के तहत कंपनी ने आधा दर्जन से ज्यादा जनपदों को संतृप्त कर सौभाग्यशाली घोषित कर दिया है। पीवीवीएनएल प्रदेश में सर्वाधिक कनेक्शन जारी कर पहले नंबर पर चल रही है। योजना का प्रचार प्रसार करके इससे लोगों के जीवन में आए बदलावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। -,
विज्ञापन

स्कूलों से लेकर सिनेमा तक होगा प्रचार

तय रणनीति के अनुसार सौभाग्यशाली घोषित हुए जनपदों के प्राथमिक स्कूलों में बिजली आने से कैसे लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया आदि बताया जाएगा। इसके अलावा गांवों और मजरों में बिजली पहुंचने से सक्षम उद्योग धंधे जैसे साइबर कैफे, सर्विस सेंटर, छोटे मेडिकल स्टोर आदि खुलने से आर्थिक रूप से उपभोक्ताओं के रहन सहन के स्तर में आए सुधार को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से सिनेमा और सार्वजनिक स्थानों आदि पर दिखाया जाएगा। 
 

विभाग ने कर ली तैयारी
उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड ने योजना के प्रचार और प्रसार की तैयारी कर ली है। यूपीपीसीएल चेयरमैन आलोक कुमार के निर्देश पर प्रदेश की सभी पांचों बिजली कंपनियों ने काम करना शुरू कर दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed