फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections 2019: CM Yogi Adityanath Makes fun on Mayawati statement, highlight Kairana exodus issue

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती के बयान पर ली चुटकी, जोर-शोर से उठाया कैराना पलायन का मुद्दा

Mon, 08 Apr 2019 06:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Apr 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Elections 2019: CM Yogi Adityanath Makes fun on Mayawati statement, highlight Kairana exodus issue
शामली में रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : अमर उजाला

शामली के किसान इंटर कॉलेज में कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए इन्हें एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। ये समाज को बांटने वाले लोग हैं। देश को कमजोर करने वाले लोग हैं। विकास विरोधी सोच के साथ भ्रष्टाचार को आश्रय देने वाले लोग हैं। इनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। ये आपको गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उनहोंने मायावती की रैली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सहारनपुर में कल हुई मायावती की रैली में उनके बयान को सुन रहा था। उन्होंने कहा कि हमें मुसलमानों का वोट चाहिए। मायावती ने मुसलमानों को एकजुट होकर वोट देने को कहा है। जब मुसलमान एक हो जाएगा तो शेष तो हमारे पास ही आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने ध्रुवीकरण के संकेत देते हुए कहा कि यदि कोई सरकार तय कर ले तो कोई पर्व और त्योहार नहीं मनाएंगे तो ये बात समझ में नहीं आती। बसपा सरकार ने थानों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाई तो सपा ने कावड़ यात्रा में डीजे बजाना रोक दिया, लेकिन सड़कों पर नमाज पढ़ाई गई। रोकना था तो सब को रोकते। हमने सभी की भावनाओं का सम्मान किया। 

उन्होंने कहा कि हमने किसी को पर्व और त्योहार मनाने से नहीं रोका। जनमाष्टमी पर लगी रोक को भी हटाया है। कांवड़ यात्रा को भी सुचारू रुप से सम्पन्न कराया। कोई संदेह नहीं कोई संकोच नहीं। कुंभ का आयोजन किया गया। भव्यता और पूरी दिव्यता के साथ हुआ। ये व्यवस्था इसी प्रकार आगे बढ़नी चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कैराना पलायन का मुद्दा जोर-शोर से उठाते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांधला कैराना के लोग कहते थे कि हमारी बहू-बेटियों को गुंडे उठाकर ले जाते हैं। व्यापारियों से रंगदारी मांगते हैं, वसूली करते हैं। इसी डर से लोग पलायन कर गए। व्यापारी चले गए लेकिन हमारी सरकार ने यहां से गुंडों का पलायन करा दिया। कांधला और कैराना के बीच पीएसी कैंप की स्थापना जल्द हो जाएगी, इसके बाद यहां के गुंडे बहू बेटियों को छेड़ना तो दूर आंख उठा कर देखने की भी हिम्मत नहीं कर सकेंगे।

योगी ने कहा कि सपा, बसपा और रालोद के झंडे गुंडों के झंडे बन गए हैं। मुजफ्फरनगर दंगों की याद दिलाते हुए कहा कि आजम खान और सपा सरकार पर निशाना साधा कहा कि सत्ता के संरक्षण से ही मुजफ्फरनगर दंगे हुए। सपा सरकार ने दंगे के आरोपियों को मुख्यमंत्री ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पांच साल में 55 करोड़ का भुगतान किया है। हमने दो साल में ही 62 करोड़ का भुगतान कर दिया। कांग्रेस सपा बसपा के शासन काल में 39 चीनी मिलों को बंद कराने का काम इन्होंने किया। उनमें 21 चीनी मिले तो बहनजी ने ऐसे हजम कर ली जैसे हाथी के पेट में ही चली गईं हो। सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। अब ये डर रहे हैं। 

सीएम ने कहा कि जब तक किसान के पास गन्ना है कोई मिल बंद नहीं होगी। उन्होंने देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान में अनुसूचित जाति के लोगों पर उत्पीड़न का मामला भी उठाया।

बड़ौत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैली के दौरान कहा कि जयंत चौधरी कहते हैं कि मैंने जाटों का ठेका नहीं ले रखा, यह जाट बिरादरी का अपमान है। जाटों को लुभाने के लिए कहा कि जाट देश के नाम जवानी लगाते हैं, खेतों में सोना उगाते हैं। पुरुषार्थ का नाम जाट है। 

उन्होंने तंज कसा कि देवबंद में अजित सिंह को दूसरी कतार में बैठाया गया। दंगे में मरने वाले सचिन और गौरव भी जाट थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि मुस्लिम लीग का झंडा लगाकर नामांकन किया। बीजेपी ने घोषणा पत्र में राम मंदिर को लेकर प्रतिबंधता जताई है।

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed