{"_id":"60c7967fd25af84a3157b2fc","slug":"election-symbols-changed-in-the-counting-of-votes-of-baghpat-panchayat-by-election-two-candidates-lost-uproar-at-dm-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : पंचायत उप चुनाव की मतगणना में चुनाव चिन्ह बदले, दो प्रत्याशी हारे, डीएम आवास पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : पंचायत उप चुनाव की मतगणना में चुनाव चिन्ह बदले, दो प्रत्याशी हारे, डीएम आवास पर हंगामा
Mon, 14 Jun 2021 11:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
डीएम आवास पर पहुंचे लोग
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत में पंचायत उप चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर हटाना के ग्रामीणों ने सोमवार देर रात डीएम आवास पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मतगणना में चुनाव चिन्ह बदलने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मतगणना कर्मियों ने चुनाव चिन्ह बदल दिए। जिससे जीते हुए दो प्रत्याशी हार गए। डीएम राजकमल यादव ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में सुल्तानुपर हटाना गांव के 15 में से 11 ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली रह गए थे। प्रधान पद पर सचिन कुमार निर्वाचित हुए थे। लेकिन ग्राम पंचायत का कोरम पूरा न होने के कारण वह शपथ ग्रहण नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
शनिवार को पंचायत चुनाव के उप चुनाव में मतदान हुआ। सोमवार को मतगणना हुई। परिणाम घोषित होने के बाद सुल्तानपुर गांव में हंगामा शुरू हो गया। देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-टॉली में डीएम आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रधान सचिन कुमार ने बताया कि मतगणना में वार्ड-13 और 10 के प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह बदल दिए गए। जिससे उनके पक्ष के दो प्रत्याशी संजय और शिवानी जीतने के बाद भी हार गए। डीएम आवास पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में डीएम ने प्रधान सचिन से वार्ता की। आश्वासन दिया कि मंगलवार मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।