फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election of senior and junior executive members in Meerut Bar Association

Meerut News: मेरठ बार एसोसिएशन में वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन

Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Election of senior and junior executive members in Meerut Bar Association
मेरठ..कंवलजीत..मेरठ बार चुनाव की रीकाउंटिंग कराने की मांग को लेकर नानक चंद सभागार के बाहर धरने
- वरिष्ठ कार्यकारिणी में आठ और और कनिष्ठ कार्यकारिणी में 15 प्रत्याशियों ने ठोकी थी ताल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ की प्रबंध समिति 2025-26 की कार्यकारिणी सदस्य की मतगणना मंगलवार को चुनाव अधिकारी आशुतोष गर्ग, गिरजेश शर्मा, अशोक पंडित, विशाल भारती शर्मा, सतीश कुमार बनत की देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पद हेतु आठ प्रत्याशी अमित शर्मा, मनोज गुप्ता, पूजा रस्तोगी, राजकुमार, उर्मिला यादव, उमेश कुमार चौहान, विशाल गुप्ता एवं यासीन अली रहे।
कनिष्ठ कार्यकारिणी के भी छह पद हेतु 15 प्रत्याशी अमित सिंह, अरशद खान, अंकुर पाल, औरंगजेब, दिगम्बर सिंह पारिया, दिलदार, मोहित चौधरी, प्रशांत सिंह, रजत चौधरी, रेनू शर्मा, रेखा कुशवाहा, समीर अंसारी, शुभम भारद्वाज, शिवम अग्रवाल एवं विक्रांत गोस्वामी चुनावी मैदान में थे। इसमें से वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में अमित शर्मा को 1823 मत, पूजा रस्तोगी को 1587 मत, मनोज गुप्ता को 1458 मत, उर्मिला यादव को 1366 मत, राजकुमार को 1308 मत, विशाल गुप्ता को 1301 मत पाकर विजय घोषित किए गए।
विज्ञापन

जबकि उमेश कुमार चौहान को 1164 मत और यासीन अली को 874 कुल मत प्राप्त हुए। वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सर्वाधिक मत शुभम भारद्वाज को 1446 मत, विक्रांत गोस्वामी को 1372 मत, रजत चौधरी को 1319 मत, रेनू शर्मा को 1242 मत, रेखा कुशवाहा को 1054 मत और मोहित चौधरी ने 1014 मत पाकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



संयुक्त सचिव प्रकाशन पर दोबारा मतगणना कराने की मांग
मेरठ। 27 फरवरी को मेरठ बार एसोसिएशन के प्रबंध समिति का चुनाव हुआ था जिसकी मतगणना 28 फरवरी को की गई थी। जिसमें संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर सीमा शर्मा एवं हरीश यादव दोनों को एक समान मत 862 पड़े थे। जिसकी मतगणना 4 तारीख को दोबारा होने के बाद हरीश यादव के 863 मत पाए गए और विजेता घोषित किया गया। मंगलवार को सीमा शर्मा और अन्य महिला अधिवक्ताओं ने मतगणना दोबारा करने की मांग की और धरना दिया। मतगणना की वीडियो ग्राफी पेन ड्राइव में भी मांगी गई। सीमा शर्मा का कहना है कि चुनाव अधिकारियों ने रिकॉर्डिंग भी नहीं दी। जिस पर सीमा शर्मा ने मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय में संयुक्त सचिव प्रशासन की मतगणना दोबारा करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि चुनाव अधिकारियों ने दोबारा मत करना करने के लिए मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed