फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election noise stopped, polling parties will leave today

थम गया चुनावी शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 25 Apr 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Election noise stopped, polling parties will leave today
थम गया चुनावी शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

बहसूमा/सरूरपुर/रोहटा/हस्तिनापुर/सरधना। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने मतदान के लिए शनिवार को प्रचार थम गया है। आज बूथों पर पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दो प्लाटुन पीएसी व भारी पुलिस बल के साथ शनिवार को सैफपुर फिरोजपुर, मोड खुर्द, सदरपुर, समसपुर, रहमापुर, माखनगर आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी शरारती तत्व ने गड़बड़ी करने के कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ सरूरपुर दीपक कुमार ने बताया कि प्रशासन ने वाहन अधिगृहीत किए हैं। मतदान में लगे कर्मचारियों को हर हाल में चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करेंगे। आरओ रोहटा विनीत कुमार सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों, कर्मचारी और वोटरों को अलर्ट किया है। पीठासीन अधिकारी भी किट पहनेंगे। सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में 69 मतदान केंद्र और 192 बूथ बनाए गए हैं। वहीं, रोहटा ब्लॉक क्षेत्र में 61 मतदान केंद्र व 185 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली तैयारी
सरधना। जिले में 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि शनिवार को मतदान के लिए पोलिंग बूथों को तैयार करा लिया गया हैं। वहीं रविवार को संत चार्ल्स इंटर कॉलेज से सुबह दस बजे से पोलिंग पार्टी बूथों के लिए रवाना होंगी।
86 बूथों पर होगा मतदान, नौ अतिसंवेदनशील
मवाना। मवाना ब्लॉक में सोमवार को 86 बूथों पर मतदान होगा। जिसमें प्रशासन ने नौ अति संवेदनशील प्लस तथा 17 बूथों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील तथा संवेदनशील बूथों पर पुलिस प्रशासन की सख्त निगाह रहेगी।
अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में आदर्श कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर सादात, प्राथमिक पाठशाला नं. एक दांदूपुर, प्राथमिक पाठशाला नई बातनौर, प्राथमिक पाठशाला सनौता, जूनियर हाई स्कूल निलौहा, प्राथमिक पाठशाला पहाड़पुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर, जूनियर हाई स्कूल भैंसा, प्राथमिक पाठशाला पिलौना हैं।

जबकि प्राथमिक पाठशाला झुनझुनी, प्राथमिक पाठशाला अस्सा, प्राथमिक पाठशाला तखावली, प्राथमिक पाठशाला मीरपुुर, इंटर कॉलेज रहावती, प्राथमिक पाठशाला व जूनियर हाई स्कूल खाता, प्राथमिक पाठशाला नं. 1 बड़ा गांव, जूनियर हाई स्कूल बड़ा गांव, प्राथमिक पाठशाला मंदवाडी, जूनियर हाई स्कूल गड़ीना, प्राथमिक पाठशाला नं. 1 व 2 नंगला हरेरु, प्राथमिक पाठशाला बिसौल, जूनियर हाई स्कूल बिसौला, प्राथमिक पाठशाला नंगली ईशा, प्राथमिक पाठशाला खेड़ी मनिहार व पंचायत घर खेड़ी मनिहार अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसके अतिरिक्त 9 बूथ संवेदनशील की श्रेणी में है। इन बूथों पर पुलिस प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed