फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election meeting stopped on the road, case registered against three SP candidates

Meerut News: सड़क पर चुनावी सभा को बंद कराया, सपा के तीन प्रत्याशियों पर केस दर्ज

Tue, 09 May 2023 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Election meeting stopped on the road, case registered against three SP candidates
मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने सड़क पर टेंटऔर डीजे लगाकर सोमवार देर रात तक चल रही चुनावी सभा को बंद करा दिया। पुलिस ने टेंट उखाड़ा और डीजे को थाने में जमा कराया। इससे काफी देर तक भगदड़ मच गई। पुलिस ने चुनावी सभा करवा रहे सपा के तीन पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात 11 बजे के बाद फतेहल्लापुर रोड पर चुनावी सभा चल रही थी। इसी दौरान इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट अजय कुमार टीम के साथ पहुंचे और सभा को बंद करा दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि सपा के वार्ड 84 के पार्षद प्रत्याशी नूर आलम, वार्ड 82 के प्रत्याशी हाजी नवाब मलिक, वार्ड 83 के हाजी आजम मिलकर यह सभा कर रहे थे। पुलिस वीडियोग्राफी के बाद यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक आचार संहिता के उल्लंघन में यह कार्रवाई की गई। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने कहा कि रात 10 बजे तक ही प्रचार की अनुमति है। सड़क पर ही देर रात यह आयोजन किया गया था। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed