फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   election complete of alexeder club, counting today

एलेक्जेंडर क्लब के चुनाव में जमकर हुई वोटिंग, नतीजे आज

Mon, 27 Feb 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 27 Feb 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
election complete of alexeder club, counting today
एलक्जेंडर क्लब में मतदान करते वोटर। - फोटो : अमर उजाला

शहर के प्रतिष्ठित एलेक्जेंडर क्लब की दो वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव में जमकर वोटिंग हुई। रविवार को हुए चुनाव में 1014 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोनों ही पैनलों ने एक-एक वोट के लिए पूरा जोर लगाया। हालांकि , 158 सदस्य मतदान से दूर रहे। सोमवार (आज) को मतों की गणना के साथ चुनाव के नतीजे भी घोषित हो जाएंगे।

विज्ञापन


मतदान रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ। चुनाव में दो पैनल के कुल 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी इंदर गर्ग ने बताया कि कुल मतदाताओं की संख्या 1172 है। इनमें से 1014 सदस्यों ने मतदान किया। सभी को पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया गया। सुबह मतदान धीमी गति से हुआ पर बाद में सभी सदस्य अपने-अपने पैनल के समर्थकों के साथ पहुंचे। इससे वोटिंग का प्रतिशत बढ़ गया। दरअसल, इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर दोनों पैनलों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। प्रचार के अंतिम दिन अरविंदनाथ सेठ, राकेश जैन, सीएल दास पैनल ने अपने हिसाब से पूरा इंतजाम किया। एक होटल में मतदाता सदस्यों को परिवार समेत आमंत्रित कर उनके लिए दावत का इंतजाम किया। उधर, वीके बसंल, संजय कुमार, जेपी अग्रवाल पैनल ने अपने अंदाज में मैदान मारने की तैयारी की थी। उन्होंने मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क पर जोर दिया। पिछली कार्यकारिणी पर कई सवाल भी उठाए गए। दोनों पैनलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पिछले कई दिनों से जनसंपर्क अभियान चला रखा था। इसका असर रविवार को चुनाव के दिन भी दिखा। इस मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी आरके भटनागर ने भी चुनाव में सहयोग किया।

विज्ञापन

नौ बजे से शुरू होगी मतगणना

election complete of alexeder club, counting today
एलेक्जेंडर चुनाव में अरविंद नाथ सेठ-राकेश जैन

चुनाव अधिकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह नौ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से कराने और मतदान प्रक्रिया पूरी करने में सभी सदस्यों ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि मतगणना भी इसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से होगी। दरअसल, डीएम इस क्लब के अध्यक्ष होते हैं और प्रतिष्ठा के हिसाब से यह चुनाव अहम माना जाता है। पिछली दिनों क्लब काफी विवादों में रहा है। चुनाव में भी दोनों पैनल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। सचिव पद को अहम माना जाता है। इसके लिए मुकेश गुप्ता और गौरव अग्रवाल आमने-सामने हैं। मुकेश गुप्ता पिछला चुनाव भी सचिव पद के लिए लड़े थे। 

अंतिम क्षण तक वोट लेने की कसरत 
मुकेश गुप्ता अपनी टीम के साथ गेट पर ही डटे रहे और मतदाताओं से समर्थन मांगा। दूसरे पैनल की टीम भी वहीं डटी रही और अपने पक्ष में वोट करने की अपील करती रही। इसके अलावा मतदाताओं के लिए गेट पर ही टेंट लगाकर खाने का इंतजाम किया गया था।

यह हैं पैनल

election complete of alexeder club, counting today
वीके बंसल-संजय कुमार-जेपी अग्रवाल

अरविंदनाथ सेठ-राकेश जैन पैनल
पद - प्रत्याशी
उपाध्यक्ष - हरीशचंद्र जैन
सचिव - गौरव अग्रवाल
कोषाध्यक्ष - सपन सोढी
कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी
अजय अग्रवाल, अजय राजपाल, अनिल चौधरी, डॉ. गौरव रस्तोगी, कमल भार्गव, निमिष खेत्रपाल, प्रेम सागर शर्मा, पुनीत मेहता, राहुल अग्रवाल, अजन भट्टर, शुभेंद्र मित्तल।

वीके बंसल-संजय कुमार-जेपी अग्रवाल पैनल
पद - प्रत्याशी
उपाध्यक्ष - विनय गुप्ता
सचिव - मुकेश गुप्ता
कोषाध्यक्ष - डॉ. अरविंद जैन
कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी
अमित जैन, अशोक सिंघल, आशुतोष गर्ग, हिमांशु कंसल, महेश मल्होत्रा, नीरज रस्तोगी, प्रवीण कक्कड़, राजन गर्ग, राजीव अग्रवाल, राजेश कुमार सिंघल, उमेश अग्रवाल शारदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed