Election 2024: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल बोले- एक बार मुझे सांसद चुन लीजिए, हर समस्या का कराऊंगा समाधान
Election 2024: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि एक बार मुझे सांसद चुन लीजिए। मैं हर समस्या का समाधान कराऊंगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि आप मुझे एक बार यहां का सांसद चुन लीजिए। मैं यहां की समस्याओं का पता लगाकर, उनका समाधान कराऊंगा।
अरुण गोविल का कहना है कि मैं जनता की हर समस्याओं का समाधान कराऊंगा।
#WATCH | Meerut, UP: Ahead of Lok Sabha elections 2024, BJP Meerut candidate Arun Govil says, "...Once you choose me as the MP of this constituency, then I will find out the problems of this area. The work will be done according to that." pic.twitter.com/sRQDWJJptm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 5, 2024विज्ञापन
कौन हैं अरुण गोविल
भाजपा ने मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोविल वही अभिनेता हैं, जिन्होंने प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाई थी।
गोविल मार्च 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। अब वह मेरठ से भाजपा के उम्मीदवार हैं। भाजपा उम्मीदवार ने मंगलवार को अपना नामांकन भी भर दिया।