मिशन 2019: सहारनपुर में आज वोटरों का रुख परखेंगें राहुल-प्रियंका दिग्गज, सीएम योगी की बड़ौत में रैली
- बागपत में आज वोटरों को साधेंगे योगी और अखिलेश।
- मेरठ में गठबंधन की रैली आज, संबोधित करेंगी मायावती।
- कांग्रेस की रैली में मतदाताओं का मूड बदलेंगे राहुल-प्रियंका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके लिए एसएसपी दिनेश कुमार ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रैली में आने वाले वाहनों को रैली स्थल तक आने दिया जाएगा। इनको शहर के अंदर आने की छूट रहेगी, जबकि अन्य वाहनों को डायवर्ट रास्तों से ही आना-जाना पड़ेगा। वहीं प्रियंका गांधी पहली बार सहारनपुर आ रही हैं ऐसे में सहारनपुर के लोगों में अलग उत्साह नजर आ रहा है।
सहारनपुर में यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- दिल्ली-शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है। वह नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजंहापुर पुलिस चौकी होकर जाएंगे।
- दिल्ली-शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाना है। वह नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है। वह शाहजंहापुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून या मुजफ्फरनगर की ओर जाना है। वह शाहजंहापुर पुलिस चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून की ओर जाना है। वह देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
- विकासनगर-बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है। वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी से देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून-हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है। वह छुटमलपुर, कलसिया से चिलकाना, शाहजंहापुर चौकी होते हुए जाएंगे।
सीएम योगी परखेंगे बागपत की जनता का मन
भाजपा के लिए वोटरों को लुभाने की खातिर सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ौत और रालोद के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव बालैनी में जनसभा करेंगे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे।
बागपत संसदीय क्षेत्र में भाजपा की प्रचार की आखिरी बड़ी रैली बड़ौत के जेवी कॉलेज के मैदान पर होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ जनता के बीच होंगे। सियासत के केंद्र बने बड़ौत से वह मतदाताओं को साधने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
रालोद-सपा-बसपा गठबंधन की आखिरी बड़ी रैली बालैनी में होगी। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां पर जनता से रूबरू होंगे। रालोद की यह पहली बड़ी जनसभा होगी। यादव और गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र बालैनी में रालोद ने भीड़ जुटाने की तैयारी की है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव दर गांव भेजा गया है।
एक-दूजे पर क्या बोलें योगी और अखिलेश
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक-दूसरे पर टिप्पणी करते रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि बागपत की चुनावी सभाओं में दोनों एक-दूसरे पर कैसे सियासी हमले करते नजर आएंगे।
मेरठ में गठबंधन की रैली को संबोधित करेंगी मायावती
सोमवार को गठबंधन की रैली मेरठ में हापुड़ रोड पर होगी। भवानी कोल्ड स्टोर के पास मैदान में इस रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती तथा रालोद से जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि इस रैली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नहीं आ रहे हैं। इस रैली के बाद तत्काल मायावती गौतमबुद्धनगर के लिए रवाना हो जाएंगी। वहां भी रैली का आयोजन किया गया है।