फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly woman dies after being hit by Haridwar Express.

Meerut News: हरिद्वार एक्सप्रेस की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत

Tue, 23 Jun 2026 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by Haridwar Express.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह वृद्ध महिला की हरिद्वार एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

परतापुर थाना पुलिस के अनुसार, परतापुर रेलवे फाटक के निकट मंगलवार सुबह 65 वर्षीय महिला रेलवे ट्रेक पार कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से मेरठ आ रही हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि जानकारी से पता चला कि मृतका कूड़ा बीनने का काम करती थी, उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से महिला के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed