{"_id":"6a63894317ee16dbd4035764","slug":"elderly-woman-crossing-highway-struck-by-motorcycle-dies-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106185-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे पार कर रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे पार कर रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मटौर गांव में हुआ हादसा, बाइक सवार भी हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर गांव निवासी वृद्धा रेवती की दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को दुबई से लौटे बेटे ने मां का अंतिम संस्कार किया।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव मटौर निवासी रेवती (75) बृहस्पतिवार देर रात किसी कार्य से हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान खतौली की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्धा और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में रेवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बाइक सवार को उपचार के लिए मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि रेवती के पति अजीत सिंह भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे। कई वर्ष पहले उनका निधन हो चुका है। परिवार में एक बेटा सूर्य प्रताप और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि बेटा सूर्य प्रताप दुबई में नौकरी करता है। मां की मौत की सूचना मिलने पर वह शुक्रवार को दुबई से गांव पहुंचा। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में रेवती का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई के तहत पंचनामा भरने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हाईवे पर सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत हुई है। मामले की जानकारी ली गई है। घायल बाइक सवार का उपचार चल रहा है। अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -