फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly man's body found lying on the roadside, yet to be identified

Meerut News: सड़क किनारे पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हुई पहचान

Tue, 12 May 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found lying on the roadside, yet to be identified
- शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान के लिए 29 थानों में भेजी फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग 60 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव मेहताब सिनेमा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने जिले के 29 थानों में फोटो भेजी। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से बुजुर्ग की पहचान का प्रयास कर रही है।


दिल्ली रोड पर मंगलवार सुबह छह बजे लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग को राहगीरों ने सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से बुजुर्ग की पहचान का प्रयास किया। मगर मौके पर बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए जिले के 29 थानों में फोटो भेजी है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंच सके। पुलिस के अनुसार लोगों ने बताया कि बुजुर्ग सड़क किनारे रहते थे और कूड़ा बीनने का काम करते थे। प्रथम दृष्टया बीमारी के चलते मौत होने की आशंका लग रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव मोर्चरी पर रखा गया है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed