{"_id":"6ad10b2dc259c2f5390bb93b","slug":"elderly-man-swindled-out-of-560-lakh-in-cyber-fraud-under-the-pretext-of-updating-his-life-certificate-meerut-news-c-72-1-mct1011-161147-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के बहाने बुजुर्ग से 5.60 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के बहाने बुजुर्ग से 5.60 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
- व्हाट्सएप पर भेजी पीडीएफ फाइल पर क्लिक करते ही खाते से उड़ाए रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साइबर ठगों ने लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर गंगानगर निवासी ब्रजपाल सिंह के बैंक खाते से 5.60 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी ने खुद को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताकर फोन किया था। खाते से पैसे कटने का मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगानगर के एचपी-26 निवासी ब्रजपाल सिंह ने बुधवार को साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 12 अक्तूबर को दोपहर उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय के एचआरएमएस विभाग का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनका लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट होना है। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर पीडीएफ फाइल भेजी और उसे खोलने के लिए कहा।
पीड़ित ने आरोपी के कहने पर फाइल पर क्लिक कर दिया। इसके बाद फोन करने वाले ने उनका लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट होने की बात कही। 13 अक्तूबर को उन्हें मैसेज के माध्यम से पता चला कि उनके खाते से 5.60 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही वह परेशान हो गए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।