फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly man defrauded of 6.19 lakh under the pretext of pension card update.

Meerut News: पेंशन कार्ड अपडेट के नाम पर बुजुर्ग से 6.19 लाख की ठगी

Sat, 25 Jul 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly man defrauded of 6.19 lakh under the pretext of pension card update.
व्हाट्सएप कॉल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई, मोबाइल हैक कर की ठगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साइबर ठगों ने एसबीआई पेंशन कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर बुजुर्ग चंदर भान सिंह के बैंक खाते से 6.19 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये खुद को एसबीआई पेंशन कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया, फिर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद कॉल फॉरवर्ड कर खाते से कई चरणों में रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पल्लवपुरम फेज-1 निवासी चंदर भान सिंह ने शुक्रवार को साइबर थाने पर प्राथमिक की दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम मुरारी लाल बताते हुए खुद को एसबीआई पेंशन कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान उसने एक एपीके फाइल भेजी और ओटीपी प्राप्त कर लिया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। पीड़ित के अनुसार उनके मोबाइल नंबर की कॉल फॉरवर्ड उनकी जानकारी के बिना दूसरे नंबर पर सक्रिय कर दी गई थी। अगले दिन जब उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की पल्हेड़ा शाखा स्थित अपने खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते से एक ही दिन में पांच बार में कुल 6.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है।
विज्ञापन


जांच में संबंधित खाते का नाम बुंदेलखंड एंटरप्राइज सामने आया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्हें एक अन्य मोबाइल नंबर से भी कॉल आई। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लोग एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें। अनजान लोगों को अपने बैंक संबंधित जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed