फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly couple on a scooter injured after being hit by a car; traffic jam on the highway.

Meerut News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती घायल, हाईवे पर लगा जाम

Sat, 11 Jul 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple on a scooter injured after being hit by a car; traffic jam on the highway.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम में शनिवार शाम कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। मौके पर भीड़ जुटने से हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।
सुपरटेक मेरठ स्पोर्ट्स सिटी कॉलोनी निवासी उपेंद्र पाल (62) अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। पल्लवपुरम फेस-वन स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास दौराला की ओर जा रही एक बस से बचने के प्रयास में पीछे से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि कार चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल महिला को राहगीरों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिसकर्मी घायल उपेंद्र पाल को स्कूटी से अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने उनके मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कैमरों की मदद से आरोपी कार चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed