फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elder brother Krishnapal consumed poison and died due to property dispute

Meerut News: प्रापर्टी विवाद में बड़े भाई कृष्णपाल ने खाया जहर, मौत

Wed, 29 Jan 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Elder brother Krishnapal consumed poison and died due to property dispute
बहसूमा। संपत्ति में पूरी हिस्सेदारी नहीं मिलने से तंग अकबरपुर सादात निवासी युवक कृष्णपाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेरठ के लिए लेकर चले तो रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मृतक कृष्णपाल के मझले भाई गुलाब सिंह और छोटे भाई कंवरपाल सिंह में प्रोपर्टी विवाद चल रहा था। जिससे परेशान होकर मंगलवार को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतक कृष्णपाल की पत्नी गीता ने आरोप लगाया कि छोटे दोनों भाई गुलाब सिंह और कंवरपाल उनके हिस्से की जमीन व घरेलू प्रॉपर्टी नहीं दे रहे थे। कई बार रिश्तेदारों को भी इकट्ठा किया लेकिन उनकी नियत बदली। मंगलवार को खेत पर उसकी पिटाई भी की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी इंदू वर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed