फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eklavya House emerged victorious in Kabaddi.

Meerut News: कबड्डी में एकलव्य हाउस ने बाजी मारी

Sat, 29 Aug 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Eklavya House emerged victorious in Kabaddi.
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इंटर-हाउस प्रतियोगिता में प्रतिभाग क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर द्रोण पब्लिक स्कूल में इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। करण, भीष्म, अर्जुन और एकलव्य हाउस के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके खेल के प्रति समर्पण और देश के लिए योगदान को याद किया गया।

प्रतियोगिताओं के तहत किंडरगार्डन के विद्यार्थियों के लिए फुटबाल, कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए एरोबिक्स, कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं के लिए कबड्डी और कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए वालीबाल प्रतियोगिता कराई गई। एरोबिक्स में करण हाउस के दिव्यांश, भीष्म हाउस की गुरुवाणी, एकलव्य हाउस के सोहम और अर्जुन हाउस के अतीक ने बेहतर प्रदर्शन किया। कबड्डी में एकलव्य हाउस ने नौ अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, वालीबाल प्रतियोगिता में भीष्म हाउस की टीम तीन अंकों के अंतर से विजयी रही। प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल और उप प्रधानाचार्य अरशद खान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में पीटीआई सियानंद, आदिल और मानसी चौधरी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed