{"_id":"5b3137e34f1c1bb26e8b9f18","slug":"ek-din-ka-intjaar-fir-aayegi-baarish-se-bahaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन का इंतजार, फिर आएगी बारिश की बहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन का इंतजार, फिर आएगी बारिश की बहार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लू और तेज धूप के कारण पसीना भी नहीं सूख पा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने 27 जून (बुधवार) से अच्छी बारिश की संभावना जताई है। जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
सोमवार को सुबह से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद लू के थपेड़ों के बीच सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। वहीं रात में भी चल रही गर्म हवाओं के कारण बुरा हाल है। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। गर्मी के कारण सड़कों पर जहां वाहनों की संख्या कम है वहीं बाजारों से ग्राहक भी गायब हो रहे हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 49 और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश न होने के कारण उमस हो रही है। आने वाले 48 घंटे में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही का कहना है कि 29 जून के बाद मानसून वेस्ट यूपी में पहुंच जाएगा और मेरठ में भी जुलाई के प्रथम सप्ताह में आ जाएगा।