{"_id":"5acd17c54f1c1b1b3d8b46ad","slug":"ek-aavaaj-par-pahucha-poora-gao","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक आवाज पर मदद के लिए पहुंचा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक आवाज पर मदद के लिए पहुंचा पूरा गांव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के वक्त चारों ओर सब कुछ सुनसान था। घटनास्थल के बाद चंद कदमों की दूरी पर ही फूलकुमार अपने ढाबे पर चाय बना रहा था। हादसे को देखते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। चाय छोड़कर वह घटनास्थल पर पहुंच गया। उसके साथ ही अन्य लोग भी पहुंच गए। फूलकुमार ने वहां से करीब सौ कदम की दूरी पर स्थित लक्ष्मणपुरा गांव में पहुंचकर लोगों को आवाज लगाई, तो चंद ही मिनटों में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। कोई कार को उठाने का प्रयास करने लगा तो कोई घायल को बाहर निकालने का प्रयास करने लगा। पुलिस तथा अन्य अधिकारी और एंबुलेंस तो बाद में पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस की गाड़ी के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया था।
एक घंटे विलंब से पहुंची एंबुलेंस
घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस करीब एक घंटे विलंब से पहुंची। मंगलवार सुबह करीब 5.55 बजे हादसा हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने एंबुलेंस तथा पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस की गाड़ी से ही घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब सात बजे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।