{"_id":"67390e14f675cb55c5050eb5","slug":"eighth-class-student-molested-and-beaten-by-two-mba-students-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124593-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आठवीं की छात्रा से एमबीए के दो छात्रों ने की छेड़छाड़, धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आठवीं की छात्रा से एमबीए के दो छात्रों ने की छेड़छाड़, धुनाई
विज्ञापन
आरोपियों के नाम व घटना का समय अपडेट होना है।
लोगों ने आरोपियों को पीटने के बाद पुलिस ने सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हीरालाल अस्पताल के सामने शनिवार को ट्यूशन पढ़कर लौट रही आठवीं कक्षा की छात्रा से एमबीए के दो छात्रों ने छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने दौड़कर आरोपियों को पकड़कर लिया और जमकर पिटाई की। बाद मेें दोनों आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया गया। लोग थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
हीरालाल अस्पताल के पास रहने वाली किशोरी शनिवार शाम बच्चा पार्क से ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही थी। जैसे ही घर के पास पहुंची कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एमबीए के दो छात्रों ने छात्रा को रुकने का इशारा किया। छात्रा ने इसे अनसुना किया तो आरोपियों ने रास्ते में खड़े होकर छात्रा को रोक लिया। आरोपियों ने छात्रा का हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ की।
छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भागे तो लोगों ने आरोपियों को एनएएस काॅलेज के पास दबोच लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों को सख्त कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।