फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight year old child murdered in Muzaffarnagar

यूपी: आठ साल के बच्चे की हत्या, लाश देख उड़े परिजनों के होश

Fri, 27 Apr 2018 12:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Apr 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Eight year old child murdered in Muzaffarnagar
बच्चे की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इस शहर में एक आठ साल के बच्चे की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में गाड़ दिया। बच्चे की लाश को जिसने भी देखा हैरान रह गया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। यहां रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली बांगर से पांच दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चे की हत्या करके शव को गन्ने के खेत में गाड़ दिया गया। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पहले से चल रहे एक मुकदमे में पैरवी नहीं करने की मृत बच्चे के पिता को धमकी भी दी थी। पुलिस हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुट गई है।  
विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र के गांव मंडावली बांगर निवासी जयपाल पुत्र बल्ला का आठ वर्षीय पुत्र राजन 20 अप्रैल को अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी बच्चे का कहीं पता नहीं चला था। जयपाल ने 21 अप्रैल को थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था कि उसका आठ वर्षीय बच्चा दोपहर दो बजे खेलते समय कहीं गायब हो गया था। पुलिस ने धारा 363 के तहत अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग दस बजे खेत में पानी चला रहे मंडावली बांगर निवासी शमीम पुत्र अकबर अली ने फोन पर पुलिस को सूचना दी कि शोभाराम पुत्र रामशरण के गन्ने के खेत में एक बच्चे का शव गड़ा हुआ है। पुलिस ने जमीन में दबे हुए शव को बाहर निकाला। शव की शनाख्त बच्चे राजन के रूप में हुई। जमीन में शव गाड़ने से पूरी तरह सड़ गल गया था। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे का शव मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे। सूचना पर सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव, इंस्पेक्टर शाहपुर, इंस्पेक्टर बुढ़ाना भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ हरिराम यादव ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। बच्चे की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चे के हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बच्चे के साथ पहले कुकर्म किया गया, उसके बाद हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। सीओ ने हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतबच्चे के पिता जयपाल ने मंडावली बांगर निवासी तीन लोगों विष्णु गोयल उर्फ  सोनू गोयल एवं मोनू गोयल पुत्रगण बिजेंद्र गोयल तथा रामकुमार पुत्र राजेंद्र को नामजद करते हुए अपहरण के बाद हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर विष्णु गोयल उर्फ सोनू गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: किशोरों ने कई बड़ी वारदातों को दिया अंजाम, सुनकर पुलिस अफसर हैरान

बच्चे से 2016 में भी किया कुकर्म  

Eight year old child murdered in Muzaffarnagar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृत बच्चे के पिता जयपाल ने बताया कि 5 फरवरी 2016 को राजेंद्र के यहां काम करने वाले नौकर राजू पुत्र कालू निवासी गांव भूढ़पुर, थाना रमाला, बागपत ने उसके पुत्र राजन के साथ कुकर्म किया था। इसी संबंध में विष्णु गोयल उर्फ  सोनू गोयल ने बच्चे के परिजनों को किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कराने की धमकी दी थी। जयपाल सिंह ने 5 फरवरी को राजू व विष्णु गोयल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें आरोपी राजू जेल में बंद है। 

केस की पैरवी करने पर बेटे की हत्या कर दी 
पीड़ित जयपाल सिंह ने सीओ को बताया कि आरोपी विष्णु गोयल आदि ने कुकर्म के केस में पैरवी करने को लेकर उसके बेटे राजन का अपहरण कर हत्या कर दी है। परिजनों ने बच्चे के साथ कुकर्म करने भी आशंका जताई है। पुलिस नामजद तहरीर पर अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम जांच में जुटी 
बच्चे के हत्याकांड की जांच पड़ताल करने को क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर जांच की। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि पुलिस, क्राइम बांच व सर्विलांस टीम इस मामले की जांच में जुटी है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed