फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight people injured after stabbing, stone-pelting

गांव मीवा में छेडछाड का विरोध होने पर जमकार लाठी डंडे, धारधार हथियार चले। पथराव भी किया। जिसमें एक पक्ष से 6 जबकि दूसरे पक्ष से

Thu, 04 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured after stabbing, stone-pelting
छेड़छाड़ के बाद मारपीट-पथराव, आठ लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव मीवा में घर से घेर में जाते समय युवती से रास्ते में खडे़ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने पर लाठी डंडे, धारदार हथियार से हमला बोल दिया तथा पथराव किया। जिसमें पीड़ित पक्ष के छह लोग तथा आरोपी पक्ष के दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि बुधवार शाम उसकी बेटी घेर में जा रही थी। रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो उसके दोनों बेटे मौके पर पहुंचे और आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियार से हमला बोल दिया। आरोपियों ने पथराव भी किया। जब वह तथा उसकी पत्नी बेटों को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। जिसमें पीड़ित पक्ष से महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष ने बताया कि रास्ते में खडे़ होने को लेकर विवाद है। उन पर हमला कर उसे व उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed