{"_id":"69cfe81cb43a9840c3024ca6","slug":"eight-people-from-both-sides-arrested-two-pistols-and-cartridges-recovered-meerut-news-c-73-1-smrt1028-106824-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो पक्षों के आठ लोग गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो पक्षों के आठ लोग गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद
विज्ञापन
मुंडाली। गांव मुंडाली में बृहस्पतिवार दो पक्षों में एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने, लाठी-डंडों से हमला करने और पथराव करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों से तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव मुंडाली में दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। एसओ देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने गांव मुंडाली निवासी शाहनवाज के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस, तरीकत से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए। साथ ही कैफ, सदर, रिजवान, आसिम, अकिल व राशिद सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दोनों पक्षों के चार-चार लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।