फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight injured in bloody clash, car vandalized

Meerut News: खूनी संघर्ष में आठ घायल, कार में तोड़फोड़

Wed, 22 Oct 2025 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in bloody clash, car vandalized
सरधना। गांव रार्धना में आपसी संघर्ष में कार में की गई तोड़फोड़। संवाद
रार्धना गांव में दो पक्षों में रंजिश के चलते हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के रार्धना गांव में बुधवार को रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार और ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों के बीच धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से दो घायलों को रेफर किया गया है।
रार्धना निवासी संदीप पुत्र जनम सिंह, भाजपा के बूथ अध्यक्ष और किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में बच्चों के बीच हुए विवाद को गांव में सुलझा लिया गया था। बुधवार को संदीप अपने घर के पास स्थित घेर में मौजूद थे तभी ग्राम पंचायत के सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढकने पर विवाद हो गया। संदीप पक्ष का आरोप है कि ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से घेर के सामने लगे कैमरे को ढकवाया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले के दौरान कथित तौर पर हथियारों से लैस बाहरी लोगों को गाड़ियों में बुलाया गया था। संदीप पक्ष से घायल हुए व्यक्तियों में संदीप, रुपेंद्र पुत्र मोहर सिंह, जय कुमार पुत्र इशम सिंह, मुकुल पुत्र अरविंद कुमार और चंद्रपाल पुत्र बाबू सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रधान पक्ष से आशु सोम पुत्र सुनील, सुनील और भूपेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर घायल हुए हैं। आशु सोम ने बताया कि रंजिश के चलते उन पर भी हमला किया गया। आरोप है कि दिवाली के अगले दिन भी उन पर हमला करने की कोशिश की गई थी। बुधवार को विरोधी पक्ष उनके घर पहुंचा और बातचीत के बहाने बुलाकर धारदार हथियार से हमला किया। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जय कुमार और भूपेंद्र को गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान विश्वास उर्फ बबलू ने स्पष्ट किया कि उनका इस विवाद से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं और उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए गए। सूचना देने के बावजूद पुलिस समय से नहीं पहुंची। साथ ही, पुलिस द्वारा केवल उनके पक्ष के लोगों को हिरासत में लेने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed