फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight caught copying in the examination: the student had brought the answer by writing on her hand

परीक्षा में नकल करते आठ दबोचे: छात्रा हाथ पर लिखकर लाई थी उत्तर, मोबाइल में देखकर कॉपी लिख रहा था छात्र

Tue, 10 May 2022 02:44 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 May 2022 02:44 PM IST
सार

सीसीएसयू में वार्षिक की यूजी-पीजी कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। यहां केंद्रीय सचल दस्ते की टीम ने कॉलेजों में पहुंचकर चेकिंग की तो कई छात्र छात्राएं नकल करते पकड़े गए। एक छात्र मोबाइल में पीडीएफ डाउनलोड कर उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों के उत्तर लिख रहा था। 

विज्ञापन
Eight caught copying in the examination: the student had brought the answer by writing on her hand
नकल करते पकड़े गए छात्र छात्राएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीसीएसयू की वार्षिक परीक्षा में में सोमवार को आठ छात्र नकल करते पकड़े गए। विवि के कंट्रोल रूम पर गाजियाबाद के वीएमएलजी कॉलेज में एक छात्र को मोबाइल पर नकल करते सीसीटीवी में देखा तो तुरंत मेसेज फ्लैश हो गया। केंद्रीय सचल दस्ते की टीम ने कॉलेज पहुंचकर छात्र को मोबाइल में नकल करते पकड़ लिया। मोबाइल में किताबों की पीडीएफ डाउनलोड की गई थी। एक अन्य छात्र भी यहां मोबाइल पर नकल करते पकड़ा गया। खुर्जा में एक छात्रा हाथ पर नकल करते हुए पकड़ी गई। सभी के खिलाफ यूएफएम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


सीसीएसयू में वार्षिक की यूजी-पीजी कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला कई केंद्रों पर खुद चेकिंग कर चुकी है। सभी कॉलेजों में सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


सीसीएसयू में बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। यहां टीम ने देखा कि वीएमएलजी कॉलेज में एक छात्र मोबाइल से नकल कर रहा था। कंट्रोल रूम से तुरंत इसकी जानकारी केंद्रीय सचल दस्ते को दी गई। समन्वयक प्रो. शिवराज सिंह और उप समन्वयक डॉ. राजीव कौशिक के नेतृत्व में टीमों ने छापा मारा तो दो नकलची पकड़े गए। मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत के केंद्रों पर चेकिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दौरा: मुख्यमंत्री जी क्रांति के शहर को वीरगाथाएं सहेजने के लिए तीन करोड़ भी नहीं मिले,आपके प्रोजेक्ट में शामिल शूटिंग रेंज भी अटकी
 

बुलंदशहर में छह और गाजियाबाद में दो छात्र नकल करते पकड़े गए। खुर्जा में पकड़ी गई छात्रा ने पूरे हाथ पर नकल लिख रखी थी। चेकिंग करने वालों में डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. शरद, डॉ. मिथिलेश, डॉ. छाया, डॉ. राधिका और डॉ. अनामिका शामिल रहे। 

चुनौती मूल्यांकन का रिजल्ट हुआ जारी
सीसीएसयू में सेमेस्टर के चुनौती मूल्यांकन का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।

40 से ज्यादा छात्राएं हाथ पर नकल करते पकड़ी गईं 
कॉलेजों में सेमेस्टर के बाद वार्षिक की लगातार परीक्षाएं चल रही हैं। अब तक 40 से ज्यादा छात्राएं हाथ पर नकल करते हुए पकड़ी गई हैं। कई छात्राएं मेहंदी लगे हाथ पर नकल लिखकर ला चुकी हैं। 

एमबीबीएस-एमडीए-एमएस में आज से भरें परीक्षा फार्म  
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में एमबीबीएस, एमएस, एमडी, डीएम, डिप्लोमा कोर्सों की परीक्षा जल्द आयोजित की जाएंगी। इनके परीा फार्म 10 मई से ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई है। भरे गए फार्मों का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई है। कॉलेजों द्वारा फार्म विवि में जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed