फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eight bjp leader of meerut in state working commitee

प्रदेश कार्यसमिति में मेरठ से आठ नेता शामिल

Fri, 12 Mar 2021 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
eight bjp leader of meerut in state working commitee
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में मेरठ के आठ नेता शामिल
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा की क्षेत्रवार घोषित की गई समिति में जिले के आठ नेताओं को शामिल किया गया है जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य में सांसद, राज्यसभा सदस्य के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं।
कार्यसमिति में पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, महिला मोर्चा की पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. अंजू वारियर, अनीता सिंह और पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी का गठन काफी पहले हो चुका है। लेकिन अभी तक भी कार्यसमिति का गठन नहीं हुआ था। अब 15 मार्च को दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होनी है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और भाजपा के महापौर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से विशेष आमंत्रित सदस्यों में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम शामिल किए गए हैं। वहीं, स्थायी आमंत्रित सदस्य में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को रखा गया है। हालांकि विधायकों को कार्यसमिति से दूर रखा गया है। लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्री विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल हैं।

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते पिछले साल कार्यसमिति की बैठक नहीं हुई थी, जबकि 2019 की बैठक लखनऊ में ही हुई थी। इससे पहले वर्ष 2018 की बैठक 11 व 12 अगस्त को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में हुई थी। इस बैठक के एक प्रमुख सत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अंतिम सत्र को तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed