Eid-Ul-Fitr 2026: ईद आज, मेरठ में हाई अलर्ट के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम; सड़क पर नमाज पढ़ने पर होगी कार्रवाई
मेरठ में ईद पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। शहर की विभिन्न मस्जिदों पर1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सड़क पर नमाज पढ़ने पर सख्ती की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ईद के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लगभग 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी और क्विक रिस्पांस टीम भी संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेगी।
नवरात्र और ईद एक साथ होने के कारण मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और धर्म गुरुओं से शांतिपूर्ण नमाज के लिए संवाद किया।
यह भी पढ़ें: UP: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास की रेकी, कार्यकर्ताओं में आक्रोश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और पासपोर्ट जब्त करने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि यातायात बाधित करने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
106 लोगों को चेतावनी
पुलिस ने पहले से ही एहतियात बरतते हुए 106 लोगों को रेड कार्ड भेजकर चेतावनी दी है। ये वे लोग हैं जो पहले भी त्योहारों के दौरान उपद्रव या शांति भंग करने में शामिल रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यदि उनके क्षेत्रों में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर निगरानी
अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।