फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid al-Adha: Municipality's 24-hour cleaning and water arrangements

ईद-उल-अजहा : नगर पालिका की 24 घंटे सफाई और पानी की व्यवस्था

Wed, 27 May 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Eid al-Adha: Municipality's 24-hour cleaning and water arrangements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 24 घंटे सफाई कर्मचारियों, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी मशीनों और पानी के टैंकरों की ड्यूटी लगाई है।
पालिका द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों के तत्काल उठान और निस्तारण के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। ईदगाह रोड, तहसील रोड, दौराला रोड, मेरठ रोड, जुल्हेड़ा रोड समेत कई वार्डों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि कुर्बानी के अवशेष खुले में न डालें। वाहन पहुंचने में देरी होने पर धैर्य बनाए रखने की भी अपील की गई।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर में चूना छिड़काव, सैनिटाइजेशन और नियमित सफाई कार्य कराया जाएगा। साथ ही 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। नगरवासियों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पालिका परिसर में विशेष कंट्रोल यूनिट स्थापित की गई है। सफाई व्यवस्था या पानी से जुड़ी शिकायतों के लिए नागरिक पालिका सफाई प्रभारियों से भी संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि ईद-उल-अजहा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed